टीकमगढ़। 05 सितंबर 2025 को टीकमगढ़ में 1500वां जश्ने ईद मीलादुन्नबी बड़े ही शानो शौकत और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर एक विशाल जुलूस निकाला जाएगा जिसमें हजारों लोग इस्लामी लिबास और अदब व एहतराम के साथ शरीक होंगे।ईद ए मिलाद मुस्लिम समुदाय के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार तीसरा माह रबी उल अव्वल होता है। यह इस्लामी इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण महीना माना जाता है क्योंकि इस महीने में पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। इस दिन लोग उनके जन्म का जश्न मनाते हैं और उनकी शिक्षाओं और जीवन को याद करते हैं। बता दें कि टीकमगढ़ में इस साल ईद ए मिलाद 05 सितंबर को मनाया जाएगा। इस्लाम धर्म के अनुसार इस दिन पैगंबर मुहम्मद का साहब जन्म हुआ था। माना जाता है 571 ई को सऊदी अरब के मक्का शहर में उनका जन्म हुआ था। बता दें कि मुहम्मद साहब पूरा नाम पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम है। इस दिन लोग अल्लाह की इबादत करते हैं। इसके साथ ही घरों को सजाने हैं और क्षेत्र में जुलूस भी निकाला जाता है। शाम के समय लोग एक दूसरे के गले लगकर बधाई देते हैं। इसके अलावा इस दिन जरूरतमंद और गरीबों को दान देते हैं। शुक्रवार 05 सितम्बर को जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार समाज द्वारा बड़ी ही शानो शौकत के साथ मनाया जायेगा जिसके तहत अंजुमन इस्लामिया टीकमगढ़ के सदर हाजी मोहम्मद रज्जाक ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी तारीख 05 सितम्बर 2025 बरोज जुमा को जश्न ए ईद मीलादुन्नबी स अ व बड़े ही शानो शौकत के साथ मनाई जाएगी। इस दिन शहर की सभी मस्जिदों में जुमा की नमाज़ 01 बजे होगी और जामा मस्जिद में 01 बजकर 30 मिनट पर होगी। जिसका प्रोग्राम इस तरह रहेगा तारीख 05 सितम्बर 2025 को फज़र की नमाज के बाद शहर की सभी मस्जिदों एवं मुस्लिम मोहल्लों में परचम कुशाई की जाएगी तारीख 05 सितम्बर 2025 को बाद नमाज़ जुमा दोपहर 02 बजे से जश्न ए ईद मीलादुन्नबी स अ व का जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर पुरानी गल्ला मंडी जवाहर चौक कटरा बाजार नगर भवन सुभाष बुक डपो स्टेट बैंक चौराहा कोतवाली पुराना बस स्टैंड मामौन दरवाजा पठला मोहल्ला से सैल सागर चौहारा होता हुआ जामा मस्जिद शाम 07 बजे वापस पहुँचेगा।
तारीख 05 सितम्बर 2025 को बाद नमाजे इशां जामा मस्जिद टीकमगढ़ में ईद मीलादुन्नबी का प्रोग्राम होगा जिसमें बाहर से आए हुए उलमा ए किराम का नूरानी का बयान होगा।05 सितम्बर 2025 को बाद नमाजे फज़र 07 बजे से 10 बजे तक बाईक रैली निकाली जायेगी जो नजरबाग मैदान से शुरू होगी अंजुमन इस्लामियां सदर हाजी मोहम्मद रज्जाक की ओर से सभी लोगों से अपील की गई है कि वे ज्यादा से ज्यादा तादाद में इस्लामी लिबास और अदब व एहतराम के साथ जुलूस में शरीक होकर इसे कामयाब बनाएं। दारुल उलूम हाफिजे़ बुखारी बधान मोहल्ला टीकमगढ़ की जानिब से तमाम शहरवासियों को ईद मीलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद पेश की गई है। पेश इमाम जामा मस्जिद टीकमगढ़ मुहम्मद शहंशाह सादी चिश्ती ने कहा कि इस मुबारक मौके पर हमें चाहिए कि हम हुज़ूर सरवरे आलम की सीरत ए पाक को अपनाएं और अमन भाईचारे तथा मोहब्बत का पैग़ाम आम
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

