टीकमगढ़ । म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती प्रवीणा व्यास की अध्यक्षता में 04 सितंबर 2025 गुरुवार के दिन कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय के सभाकक्ष में पर्यावरण कानूनों एवं प्रभाव के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सागर श्री सतीश कुमार चैकसे द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक संख्या में पौधे लगाना चाहिए, उर्जा की बचत करना चाहिए, सिंगल प्लास्टिक का प्रयोग करने से बचना चाहिए तथा यथा संभव लोक वाहन का उपयोग करना चाहिए। इस अवसर पर श्री चैकसे के द्वारा ई-बेस्ट, बायोमेडिकल बेस्ट एवं अन्य अपशिष्ट प्रबंधन संबंधी प्रावधानों को भी सरल तरीके से बताया, कार्यशाला में सामाजिक न्याय विभाग से श्री जीवन लाल के द्वारा संगीत के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अन्त में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती प्रवीणा व्यास द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ पर्यावरण में रहने का अधिकार है, लेकिन आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करें और अपने जीवन में अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण कर उनकी देखभाल करें, यह प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य भी है।
कार्यशाला में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री प्रियंक दुवे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुनीता गोयल, जिला विधिक सहायता अधिकारी अनुज कुमार चंसौरिया, सहायक जिला खनिज अधिकारी कुलदीप जैन, एल.ए.डी.सी.एस. के अधिवक्तागण, ग्रामीण स्वावलंबन समिति के सचिव राजकुमार अहिरवार सहित समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

