

नर्मदापुरम /आदर्श महिला के सफलतम 21 वर्ष पूर्ण होने पर सभी सदस्यों ने एक दूसरे को बधाई दी। क्लब की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि आज दिनांक 5 सितम्बर को 21 वर्ष पूर्व जिन उद्देश्यों को लेकर क्लब का गठन किया गया था, वह बखूबी पूर्ण हुये। जिसमें क्लब के हर सदस्य का पूर्ण रूप से सहयोग रहा। चाहे मेडीकल कैंप हो, कैंसर शिविर हो, प्याऊ लगाना हो, ठंड में ऊनी कपड़े का वितरण हो, कोरोना समय पर कैंप पर कूलर लगवाना हो, नगर के अंतिम छोर तक सेवा की, दिव्यॉंग बच्चों की शादी में विशेष सहयोग धार्मिक आयोजन करना, तिथियों को मनाना साक्षरता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान निशुल्क कोचिंग लगाना हो, पाठ्य सामग्री वितरण हो एवं महिलाओं के आर्थिक सहयोग के लिए स्वावलंबी मैला लगाना, कुपोषित बच्चों की देखभाल करना, साथ ही साथ पिकनिक एवं गरबा के आयोजन भी करना, प्रतिमाह मासिक बैठक करना। इस तरह क्लब लगातार 21 वर्ष से सक्रिय रहा ओर आज सभी सदस्यों ने शपथ भी ली कि हम सब जब तक जीवन है, इसी तरह साथ रहकर कार्य करते रहेंगे। आयोजन में क्लब की संरक्षक ऐकता फौजदार, संरक्षक संध्या मंहत, अध्यक्ष एवं संस्थापक नीरजा फौजदार, सचिव श्वेता जैन, ज्योति जैन, रचना मस्ते, कल्पना जैन, अरमान जैन, संगीता बड़कुल, सारिका डेरिया, अनीता जैन, अनामिका जैन, वंदना समैया, विनीता डेरिया, नीता ओशीन, अंजू ओशीन, प्रीति मंहत, नीता गिल्ला, निधी जैन, डॉली दिगम्बर, कामनी गिल्ला, मंजूलता जैन, नम्रता मंहत, अर्चना जैन, भारती शर्मा, भावना चावरा एंव सारिका जैन सभी ने एक दूसरे को बधाई प्रेषित की ।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

