


नर्मदापुरम/ शहर में 5 सितंबर को बहुत अकीदत और मोहब्बत के साथ पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब का यौमे विलादत जन्मदिन मनाया गया। जोकि सुबह 8:30 बजे सानी जमा मस्जिद बालागंज से प्रारंभ होकर जय स्तंभ चौक, मेन बोर्ड स्कूल, सराफा बाजार, फाजिल मंजिल, हीरो होंडा शोरूम, उपभोक्ता भंडार के सामने जाकर समापन हुआ। जुलूस में शहर के विभिन्न इलाकों से जुलूस आकर शामिल हुए जैसे बड़ी बजरिया सदर बाजार, मोमिनपुरा, ईदगाह, जुमेरती, आजमगढ़ एवं अन्य जगहों से आकर सम्मिलित हुए और लोगों ने बड़े हर्ष उल्लास के साथ जुलूस निकाला। जिसमें जुलूस का जगह लोगों द्वारा स्वागत किया गया और लंगर के इंतजाम किए गए और जुलूस में समापन के दौरान लोगों को पुरस्कार वितरण किया गया। उसके बाद मुफ्ती मोहम्मद शमीम अख्तर साहब ने देश के लिए अमन और चैन की दुआ की। इसमें प्रमुख रूप से शहर काजी अशफाक अली, हफीज अब्दुल अलीम, फैजान उल हक, कारी जाफिरुद्दीन, जब्बार खान, मुबीन खान, शेखहबीब, साकिर खान, अब्दुल वाहिद, हाफिज अतीक, गुलाम मुस्तफा, गफ्फार खान, शेख पप्पू, निसार खान, समीम कुरेशी, अफजल सिद्दीकी, मेराजउल हक, गुलामहैदर, फारुक खान, फुरकानखान, दिलावर बाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट विजेंद्र रावत, एसडीओपी पुलिस जितेंद्र पाठक, थाना प्रभारी कंचन राजपूत एवं देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे आदि उपस्थित रहे। अंजुमन मुफीदुल इस्लाम कमेटी नर्मदा पुरम ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन एवं नगर प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

