टीकमगढ़। जिले में शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़ी की धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दिन इस्लाम धर्म के अनुयायी पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन को ईद मिलादुन्नबी या ईद ए मिलाद के रूप में मनाते हैं। इसे ईदों की ईद भी कहा जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक ये त्योहार तीसरे महीने रबी उल अव्वल की 12 तारीख को मनाया जाता है। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर नगर की मस्जिदों व मजारों तथा ऐतिहासिक महत्व की इमारतों को रंग बिरंगी लाइट से सजाया गया है। टीकमगढ़ शहर के प्रमुख मार्गों जुलूस के रास्तों और घरों को पहले से सजाया गया है। इसके साथ ही ईद मिलादुन्नबी को लेकर मगरिब नमाज के बाद जुलूस ए मुहम्मदी का आगाज किया गया। यह जुलूस अपने परंपरागत रास्तों से निकाला गया इस पूरे जुलूस में पुलिस की मुस्तैदी से शांति के साथ जुलूस निकाला गया। शहर के प्रमुख मार्गों जुलूस के रास्तों और घरों को कई दिन पहले से सजाया गया है।गांधी चौराहे पर समाज के लोगों ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत राशि एकत्रित की।
ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल नबी के दीवानों के काफिले का जगह जगह फूलों से स्वागत किया गया। समाज के लोगों सहित अन्य समाज के लोगों द्वारा ईद
मिलादुन्नवी के जुसूल का शानदार स्वागत किया। इस दौरान पत्ती पत्ती फूल फूल या रसूल या रसूल और सरकार की आमद मरहबा के नारों से शहर गूंज गया। जुलूस में ही अकीदतमंदों ने घरों में कुरान ख्वानी और मिलाद का भी प्रोग्राम आयोजित किया। जूलूस के दौरान नगर सहित आसपास के क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में इस्लाम धर्म के अनुयायी शामिल रहे। जुलूस ए मोहम्मदी में हजारों लोग शामिल हुए। सड़कों पर जनसैलाब दिखाई दिया। जुलूस में मजहबी झंडे लहराए । बारावफात ईद मिलादुन्नबीद्ध के मौके पर जुलूस ए मोहम्मदी धूमधाम से निकाला गया। जुलूस में हजारों लोग शामिल हुए। जुलूस ए मोहम्मदी में मजहबी झंडे लहराए । जुलूस की सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्स तैनात रहा। पुलिस के अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। जुलूस के चलते नगर के ट्रैफिक्र को कंट्रोल करने के कुछ रूट भी डायवर्ट किए गए। जुलूस में रहे घोड़ा बग्गी बैंड बाजे डीजे रहे शामिल रहे।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

