टीकमगढ़। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में दिनांक 04 सितम्बर 2025 को शहर में भव्य फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर हाल ही में टीकमगढ़ पुलिस को प्राप्त नवीन एफआरवी डायल 112 वाहन भी फ्लैग मार्च में शामिल हुए।
फ्लैग मार्च का मार्ग
फ्लैग मार्च का शुभारंभ पुलिस लाइन परिसर से हुआ, जो शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, प्रमुख मार्गों एवं मुख्य चौराहों से होते हुए पुनः पुलिस लाइन में संपन्न हुआ। अनुशासित पुलिस बल और वाहनों की उपस्थिति ने नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा और आत्मविश्वास जगाया।
पुलिस अधीक्षक का संदेश
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने कहा कि
फ्लैग मार्च का उद्देश्य त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना है।
नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और आश्वस्ति की भावना उत्पन्न करना है।
साथ ही अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों में कानून का भय स्थापित करना है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि वे त्योहारों को शांति और सौहार्द के वातावरण में मनाएँ तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर संपर्क कर पुलिस की सहायता प्राप्त करें।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

