टीकमगढ़ । एक बड़ी ही दुख भरी खबर है टीकमगढ़ के नगर भैरव मोहल्ला निवासी सीनियर नोटरी एडवोकेट उमाशंकर श्रीवास्तव का बीते रोज हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया एडवोकेट श्री श्रीवास्तव मोहनगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम अचररा निवासी थे जो टीकमगढ़ में निवास करते थे उनके आकस्मिक निधन से लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है जहां शुक्रवार 05 सितंबर 2025 को नगर के स्थानीय बांनपुर रोड पर स्थित मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया जहां उनकी अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। उनके ज्येष्ठ पुत्र सुनील श्रीवास्तव एवं छोटे पुत्र पत्रकार सुशील श्रीवास्तव सहित उनके परिजनों को उपस्थित सभी जनों ने ढांढस बंधया और ईश्वर से मृत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई एवं दुखी परिवार को इस संकट की घड़ी में ईश्वर से ताकत प्रदान करने की भी लोगों ने कामना की। उल्लेखनीय है कि सीनियर नोटरी एडवोकेट उमाशंकर श्रीवास्तव मूलतय: अचररा गांव के निवासी थे जो मोहनगढ़ तहसील में वकालत करते थे और हाल निवास उनका टीकमगढ़ के भैरव मोहल्ला में था जहां हृदय गति रुक जाने से उनका 04 सितंबर 2025 गुरुवार के दिन आकस्मिक निधन हो गया है जहां लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं श्री श्रीवास्तव बड़े ही सरल स्वभाव, मृदु भाषी एवं अच्छे व्यक्तित्व के व्यक्ति थे। उनके अंतिम संस्कार में नगर टीकमगढ़ सहित उनके गांव क्षेत्र अचररा के भारी संख्या में लोग शामिल हुए जिनमें वरिष्ठ नागरिक ,गण मान्यजन,समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार गण व आमजन सभी मौजूद रहे।

