
नर्मदापुरम / शुक्रवार दिनांक 5 सितंबर 2025 को जिला शिक्षा केंद्र द्वारा शासकीय उ मां वि एस पी एम में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि सुश्री सोनिया मीना कलेक्टर नर्मदापुरम एवं एस एस रावत सीईओ नर्मदापुरम, डीईओ, राजेश गुप्ता एडीपीसी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम डॉ. राजेश जायसवाल जिला परियोजना समन्वयक नर्मदापुरम्
-
के मार्गदर्शन में हुआ। कलेक्टर एवं सीईओ ने शिक्षकों को शुभकामना देते हुए विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा कैसे दें।इस हेतु मार्गदर्शन दिया। जिले से चयनित शिक्षको को कलेक्टर द्वारा स्मृति चिन्ह देकर शिक्षकों का सम्मान किया। जिसमें मुख्य रूप से के, एस वाडिवा जनशिक्षक, bac परमसुख गढ़वाल, रमेश ऊईके प्रधान पाठक, उर्सला बल्लाल, डोरीलाल पटेल, जितेंद्र शर्मा, सुशील ठाकुर सोहागपुर को सम्मानित किया गया।

