
नर्मदापुरम / जनहितैषी शिक्षक संघ द्वारा शासकीय, उ मां वि एस पी एम में कलेक्टर के कार्यक्रम के बाद शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संघ के सूत्राधार के एस वाडिवा ने बताया कि हम विगत वर्ष से शिक्षक सम्मान करते चले आ रहे है। हमने मिसरोद में 80 शिक्षकों का सम्मान किया। उसके बाद अप्रैल 2025 में सोम ने आयोजित शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में 90 शिक्षकों को सम्मानित किया। इस वर्ष संघ द्वारा 100 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। संघ का उद्देश्य है जो दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र में हमारे शिक्षक बहुत ही बेहतर कार्य कर रहे है उन्हें जनहितैषी संघ द्वारा सम्मानित करना है। ब्लॉक के प्रत्येक सातों जनशिक्षा केन्द्र से एक उत्कृष्ट करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिसमें पवारखेड़ा से डी के मोरी, एस पी एम से कमलसिंह व्यालसा, एस एन जी स्कूल से पदमश्री शर्मा, रामपुर से वर्ना देत एंगल, इटारसी से स्मिता झक्कासदार। दो सेवानिवृत शिक्षक रमेश मालवीय, माखन लाल चौधरी को भी सम्मानित किया एवं दो विशेष उत्कृष्ट करने वाले शिक्षक अखिलेश पाठक, सुदामा यादव को सम्मानित किया । लिपिक वर्ग से श्री हर्ष हनोतिया, ऑपरेटर ज्ञानसिंह यदुवंशी, चतुर्थ श्रेणी से हरिसिंह देवसरे को सम्मानित किया। विशेष उत्कृष्ट कार्य हेतु दिव्या नावरे, अनुराधा तिवारी, गजेन्द्र यादव को सम्मानित किया। जनहितैषी संघ के के संचालक परम सुख गढ़वाल द्वारा बताया कि देवेंद्र खरे जनशिक्षक को वेस्ट परफॉर्मेंस ऑफ मंथ जून 2025, पुरुषोत्तम अहिरवार जनशिक्षक को वेस्ट परफॉर्मेंस ऑफ मंथ जुलाई 2025, के एस वाडिवा को वेस्ट परफॉर्मेंस ऑफ मंथ अगस्त 2025 से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रति माह वेस्ट परफॉर्मेंस करने वाले एक जनशिक्षक को जनहितैषी शिक्षक संघ द्वारा सम्मानित किया जाएगा। अंत में संघ के द्वारा कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ. राजेश जायसवाल, कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रभारी प्राचार्य एस पी एम राजेश शर्मा, बी आर सी नर्मदापुरम सपना गोलहानी को स्मृति चिन्ह भेंट कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

