“गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गूंज उठा माहौल:
हवन-पूजन के उपरांत प्रतिमा को शोभायात्रा के साथ महेंद्र सागर तालाब ले जाया गया, जहां नाव द्वारा तालाब के मध्य पहुंचकर विधिवत विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण “गणपति बप्पा मोरया” के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।

विधायक और नगर पालिका टीम की रही विशेष उपस्थिति:
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक यादवेन्द्र सिंह बुंदेला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं सूर्यप्रकाश मिश्रा उर्फ दद्दी, सनी सोनी, अनीश अहमद, फरीद खान, संजू झा, मोहम्मद शान, उपयंत्री विजय यादव, उपेंद्र दीपक विश्वकर्मा, अज्जू यादव, प्रवीण खरे, सतेंद्र साहू, उपयंत्री विजय सोनी, संतोष सिंह परमार सहित नगर पालिका के पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी और श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।

