टीकमगढ़। दिगौड़ा में सड़क हादसे के दौरान पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल ने एक बार फिर साबित किया कि डायल-112 आपातकालीन सेवा केवल कॉल रिस्पॉन्स नहीं, बल्कि जीवनरक्षक सेवा है।
जानकारी के अनुसार, 5 सितम्बर 2025 को दिगौड़ा तहसील कार्यालय के सामने एक सड़क दुर्घटना में सुरेन्द्र सेन पिता जयराम सेन निवासी राजनगर थाना मोहनगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर पर गहरी चोट आने से स्थिति नाजुक हो गई और तत्काल उपचार की आवश्यकता थी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिगौड़ा निरीक्षक मनीष मिश्रा एवं डायल-112 एफआरवी वाहन दल मौके पर पहुंचे और संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से घायल की जान बच गई।
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस एवं डायल-112 टीम की इस मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

