

इटारसी / आरोपी का वारदात करने का तरीका हैं…
* ट्रेनों में यात्रियोंके मोबाइल चोरी कर सिम निकाल कर अन्य दूसरे चोरी के मोबाइलों में रकम करता था ट्रांसफर।
* आसान पासवर्ड/अनलॉक वाले मोबाइलों से पेमेंट एप इंस्टाल कर खातों से करता था रकम का ट्रांसफर।
* ट्रांसफर किये रूपये को मल्टीलेयर बनाने के लिए ऑनलाइन गिफ्ट कार्ड खरीदकर करता थाप्रीमियम मोबाइलों की ऑनलाइन खरीददारी।
* ऑनलाइन खरीदे गए प्रीमियम मोबाइलो को सस्ते में बेंच कर माल के नगदीकरण करने की थी योजना।
कार्य का विवरण :-
यात्री ट्रेनो में मोबाईलचोरी होने की घटनाओ की रोकथाम एवं बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल राहुल कुमार लोढा (भापुसे) द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान में जीआरपी थाना इटारसी को पुनः सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा (भापुसे) के कुशल मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल श्रीमति नीतू सिंह डावर एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल इटारसी महेंद्रसिंह कुल्हारा के निर्देशन में जीआरपी इटारसी थाना प्रभारी संजय चौकसे के नेतृत्व में इटारसी पुलिस को अपराध क्रमांक 620/25 धारा 305 (सी) बीएनएसमे चोरी गये मशरुका सहित कुल 20,10,800/रू. का मशरुका बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण :-
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है किघटना दिनांक 03.08.25 को भोपाल निवासी फरियादिया जो कि भोपाल के एक शासकीय अस्पताल में कार्यरत है, शासन की तरफ से बेंगलुरु में आयोजित प्रशिक्षण हेतु दिनांक 03.08.25 को ट्रेन क्रमांक 22692 राजधानी एक्सप्रेस से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई थी। फरियादिया ट्रेन के कोच न0 A3 में बर्थ क्रमांक 13 पर भोपाल से बेंगलुरु की यात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान फरियादिया अपना एक भूरे रंग का स्लिंग बैग जिसे फरियादिया अपने पास बर्थ पर रखकर सो गई थी। फरियादिया ने ट्रेन के रेल्वे स्टेशन इटारसी पहुँचने के पूर्व नींद खुलने पर देखा तो बर्थ पर रखा उक्त बैग कोई अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया था। बैग में एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल माडल A35 जिसकी कीमत लगभग रु. 33,000/- 10 ग्राम सोने की चेन कीमती 70,000/-रुपए, एक आईडी कार्ड, एसबीआई डेबिट कार्ड, कुल कीमती सामान रु. 1,03,000/-रु. का था। जिसकी रिपोर्ट फरियादिया द्वारा जीआरपी थाना बेगलुरु पर की गई थी। जीआरपी थाना बेंगलुरु से शून्य पर दर्ज प्रकरण की डायरी दिनांक 07.08.25 को प्राप्त होने पर थाना जीआरपी इटारसी मे असल अपराध क्रमांक 620/25 धारा 305 (सी) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में अपराध की गंभीरता को द्रष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा द्वारा तत्काल मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक संजय चौकसे के नेत्रत्व में एक विशेष टीम जिसमे प्र.आर. रानू अतुलकर, आर. विष्णुमूर्ति शुक्ला, आर. दीपक सेन, आर. अमित कौशिक को शामिल किया। उक्त टीम को अज्ञात आरोपी व चोरी गए मसरूका की बरामदगी हेतु विशेष निर्देश दिये गए थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित उक्त टीम द्वारा प्रकरण से संबन्धित सभी तथ्यों का बारीकी से विश्लेषण किया गया तथा मामले मे तकनीकी सहायता हेतु साइबर सेल टीम से भी लगातार सहयोग लेकर अनुसंधान किया गया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान दिनांक 04.09.25 को विश्वशनीय मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि रेल्वे स्टेशन इटारसी के पार्सल आफिस के पास एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा हुआ है, जो आने जाने वाले लोगों को महंगे मोबाइल बहुत सस्ते में बेंचने की बात कर रहा है। उक्त प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा इटारसी स्टेशन के पार्सल आफिस के पास पहुँच कर मुखबिर की निशादेही पर एक व्यक्ति को घेरा बंदी कर पकड़ा गया। उक्त व्यक्ति से मौके पर पूछताछ की गई तो उसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुई एवं पूछताछ पर बार-बार बदल कर बनावटी बातें बताने लगा। जो उक्त व्यक्ति से गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा यात्री ट्रेनों में चोरी करना स्वीकार किया। जिसके ट्रालीबैग की तलाशी लेने पर, एक सोने की चैन 12 नग नएआईफोन एवं 12 नग सैमसंग, वीवो, रियलमी, मोटोरोला आदि कंपनियो के महंगे मोबाइल एवं एक लेनावो कंपनी का लैपटॉप मिला। जिनके संबंध में पूछताछ करने पर सोने की चैन दिनांक 03.08.25 को रेल्वे स्टेशन इटारसी के पास राजधानी एक्स के कोच A/3 मे से चोरी करना बताया। आरोपी द्वारा उक्त घटना मे फरियादिया के चोरी किए मोबाइल की सिम निकाल कर मोबाइल को उसी ट्रेन के दूसरे कोच के डस्टबिन में फेंकना तथा बैग मे मिले हुये 1500 रूपये खाने पीने ने खर्च होना बताया। फरियादिया की सिम अपने दूसरे मोबाइल मे डाल कर चोरी किये गये दूसरे मोबाइलों में डाल कर उसके आधार कार्ड से पासवर्ड रीसेट कर ऑनलाइन गिफ्ट बाउचर खरीदकर रकम को ऑनलाइन बैटिंग (जुओं) एप के माध्यम से जुआँ खेलना बताया। आरोपी द्वारा पूर्व में भी इसी प्रकार चोरी के मोबाइल व उनकी सिम का उपयोग कर ऑनलाइन बैटिंग (जु) से जीती गई रकम से एप्पल कंपनी के मोबाइल एवं लेनावो कंपनी का उक्त लैपटॉप खरीदना बताया। आरोपी के पास बरामद 12 अन्य मोबाइलों को उसके द्वारा विभिन्न यात्री ट्रेनों से यात्रियों के सोते समय चोरी करना बताया। आरोपी शौकत अली से बरामद सोने की चैन को अपराध क्रमांक 620/25 धारा 305 (सी) बीएनएस मे जप्त की गई तथा आरोपी के पास से बरामद कुल 24 मोबाइल एवं एक लैपटॉप को इस्तगासा क्रमांक 14/25 धारा 305 (सी) बीएनएस/ धारा 35 (1-ड) में जप्त किया गया। आरोपी शौकत का पूर्व आपराधिक रिकार्ड होने से उसको बिधिबत गिरफ्तार कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय इटारसी पेश किया जाकर अन्य मामलो मे पूछताछ हेतु तीन दिवस का पुलिस रिमांड लिया गया है। जी आर पी इटारसी
620/25 धारा 305 (सी) बीएनएस
धारा में प्रकरण दर्ज किया।
मामले में जप्त 12 आईफोन एवं 12 अन्य विभिन्न कंपनियों के प्रीमियम स्मार्ट फोन एवं एक लेपटाप लेनेवों कंपनी का थिंकपेड कुल कुल कीमत 19,10800/- रूपये।
कुल बरामद मशरुका कीमत 20,10,800/रू.।
आरोपी का पूरा नाम पता..
शौकत पिता अली मोहम्मद रथर उम्र 24 साल नि. म.न. 01 मतीपुरा थाना पटन, जिला बारामूला, जम्मू एड कश्मीर।
उक्त टीम में विवेचक प्र. आर. रानु अतुलकर, प्र.आर. कृष्ण कुमार, प्र. आर. अरविंद की मुख्य भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा द्वारा थाना प्रभारी जीआरपी इटारसी संजय चौकसे के नेतृत्व में गठित टीम को विशेष आर. विष्णुमूर्ति शुक्ला, आर. अमित कौशिक, आर. दीपक सेन, आर. सुमित, आर. रामशंकर, आर. राजेंद्र, आर. विजय, आर. अमित, आर. अंकित, आर. शिव शंकर, आर. मनोज, आर. सतीश, आर. सचिन आर. राहुल यादव (GRP मुरेना) एवं सायबर सेल भोपाल से प्र. आर. अमित सक्सेना, आर. संतोष पटेल एवं GRP कट्रोल रूम प्र. आर. देवेंद्र शामिल है। उक्त पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष रूप से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

