टीकमगढ़। ईद-ए-मिलादुन्नबी एवं गणेश विसर्जन पर्व जिले सहित सागर जोन में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। इस पर पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन डॉ. हिमानी खन्ना ने जोन के सभी पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षकगण, समस्त राजपत्रित अधिकारी तथा थाना चौकी प्रभारियों सहित संपूर्ण पुलिस बल को बधाई प्रेषित की है।
साथ ही, जोन में मुख्यमंत्री के दो बार हुए आगमन के दौरान प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था एवं अनुकरणीय ड्यूटी का प्रदर्शन करने पर भी सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की गई।
विशेष रूप से टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में जिले के पुलिस बल ने त्योहारों एवं मुख्यमंत्री महोदय के दौरे के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करते हुए अनुकरणीय व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कीं।
इस उल्लेखनीय कार्य हेतु आदरणीय पुलिस महानिरीक्षक डॉ. हिमानी खन्ना ने टीकमगढ़ एसपी मनोहर सिंह मंडलोई, एएसपी विक्रम सिंह कुशवाह, एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे, एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम सहित समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

