टीकमगढ़। बीते दिवस नगर कारी में पर्वराज पर्युषण की समापन बेला पर श्री जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ सम्पूर्ण नगर में निकली, जिसमें सभी धर्मबीलंबियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शोभायात्रा के दौरान नगरवासियों ने घर-घर रंगोली सजाई और श्री जी की आरती उतारी। इसके उपरांत विधिविधान से श्री जी का अभिषेक एवं पूजन हुआ। तत्पश्चात सर्वधर्म सभा आयोजित की गई, जिसमें डॉ. शिखर ने दस धर्मों पर प्रकाश डाला।
आयोजन का मुख्य आकर्षण प्राची जैन, निशा जैन, स्वाति जैन एवं रूबी जैन द्वारा निर्मित सुसज्जित आरती रही।
शोभायात्रा में प्रमेश जैन, चंद्रभान सिंघई, महेंद्र बुखारिया, राजेश जैन, महेंद्र चिरोंजी, जय प्रकाश, कैलाश जैन, डॉ. राजेंद्र जैन, देवेंद्र जैन, कल्याण जैन, पवन जैन, मनीष जैन, अमित जैन, राहुल, छोटू जैन सहित अनेक महिला-पुरुष शामिल रहे।

