
नर्मदापुरम / नर्मदापुर युवा मंडल द्वारा आयोजित गीत संगीत का सुरीला नर्मदापुरम कार्यक्रम रविवार को शिक्षकों को समर्पित रहा। सुरीला नर्मदापुरम कार्यक्रम में शिक्षकों को समर्पित गीत गाए व कविताएं सुनाई गई। कार्यक्रम से जुड़े मनीष परदेशी ने बताया कि प्रति रविवार नेहरू पार्क में सुरीला नर्मदापुरम कार्यक्रम में गीत संगीत के साथ समाज के विभिन्न वर्गों को भी सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में रविवार शाम को शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति व राज्यपाल से सम्मानित एवं दिव्यांगों के क्षेत्र में काम करने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत पूर्व पार्षद नंदकिशोर यादव, दीपक हेमनानी, केएन त्रिपाठी, अनिल दुबे ने सभी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर व उनपर पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया गया। शिक्षक सम्मान के बाद सुरीला नर्मदापुरम कार्यक्रम के अंतर्गत गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरुदेवो महेश्वरा के गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान अन्य नए पुराने फिल्मी गीत भी गाए गए। इस अवसर पर हरी शर्मा, मुकेश यादव, जीतेन्द्र राजपूत, सुमित गौर, कमल चव्हाण, हरीश मांझी, श्रीराम सगर, अनूप रिछारिया, तरुण देव, प्रताप तोमर, प्रकाश आहूजा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
*इन शिक्षकों का हुआ सम्मान*
कार्यक्रम में पंडित गोपाल प्रसाद खड्डर ( राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित) , (कला मीणा राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित) विनोद मुद्गल, संगीत गुरु कपूर नागर, टी आर यदुवंशी, कपिलेश कुरेले, अफरोज खान, राखी परसाई, अरुणा उपाध्याय, योगेश शर्मा, विनोद गोलियां, चेलशी बामने, सैया खान, सुश्री अनुलता भैसारे, मंजु ओनकर, अर्चना सोनटक्के, सुश्री नेहा कहार, आशीष श्रीवास्तव, सोनाली गुजराती, गजेन्द्र सैनी, छाया फौजदार, शरद गौर, आशीष बिल्लौरे, रामजीवन बकोरिया, शुभांगी परिता का सम्मान किया गया।

