विधायक यादवेंद्र सिंह और नपा अध्यक्ष ने किया स्वागत
शोभायात्रा जब नजर बाग के सामने पहुंची तब विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला एवं नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार उर्फ पप्पू मलिक ने पुष्पवर्षा कर समाजजनों का स्वागत किया। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने भी पुष्पवृष्टि कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया
समाज ने व्यक्त किया आभार और दिया सौहार्द का संदेश
इस अवसर पर जैन समाज ने दोनों जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यूषण पर्व आत्मशुद्धि संयम और क्षमा की भावना का प्रतीक है। समाजजन ने शोभायात्रा के माध्यम से आपसी सौहार्द और सद्भाव का संदेश दिया तथा जनमानस से संयमित और सकारात्मक जीवन जीने का आह्वान किया।

