
नर्मदापुरम / गुजराती बाज खेडावाल समाज के भारतीय सेना में आफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रखर धगट द्वारा विगत दिवस ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी गया में आयोजित 27वीं पासिंग आउट परेड में 207 नए अधिकारियों को शपथ दिलाई गईं । नए अधिकारियों को देश सेवा की शपथ दिलाने वाले प्रखर मध्य प्रदेश के सागर के रहने वाले है। उनके पिता नवनीत धगट है जो मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी में सेक्शन अधिकारी के पद पर पदस्थ थे और दो साल पूर्व सेवानिवृत हुए। गुजराती बाज खेडावाल ब्राह्मण समाज नर्मदापुरम ने श्री धगट को मिले इस सम्मान पर उन्हें शुभकामनायें दी है। समाज के राजकुमार तिवारी, सौरभ तिवारी, अशोक दुबे, दिनेश दुबे, ओपी तिवारी, विनोद तिवारी, सुनील जोशी, मोनिका दुबे, अंजली दुबे, ज्योति तिवारी, एकता दुबे आदि ने उज्जवल भविष्य की कामना की ।

