टीकमगढ़। जतारा जनपद की ग्राम पंचायत केशवगढ़ में पंचायत सचिव की सेवा निवृत्ति होने के पश्चात ग्राम पंचायत सचिव विहीन हो गई है जिसके चलते पंचायत के विकास कार्य रुक रहे हैं सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने प्रेस को लिखित रूप से जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत सचिव की सेवानिवृत्ति के पश्चात सचिव की व्यवस्था न होने से पंचायत के विकास कार्य रुक रहै हैं और ग्रामीण जनता जनार्दन कार्यों के लिए परेशान हो रही है हालाकि सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने जतारा जनपद सीईओ सहित जिला पंचायत सीईओ को लिखित रूप से इस संबंध में अवगत करा दिया है लेकिन उसके बाद भी ग्राम पंचायत में अभी तक पंचायत सचिव की व्यवस्था नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि 09 सितंबर 2025 मंगलवार के दिन जनसुनवाई में केवल सरपंच श्रीमती शशि जैन ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी लेकिन पंचायत सचिव ना होने से ग्रामीणों के अनेक कार्य बाधित हो रहे हैं एवं सचिव ना होने से ग्रामीणों की कई समस्याएं हल नहीं हो पा रही हैं।
—–सीईओ जिपं का कहना—–
इस संबंध में जब जिला पंचायत सीईओ नवीत कुमार धुर्वे से बात की तो उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द पंचायत में सचिव की व्यवस्था की जाएगी।

