टीकमगढ़ । भारतीय किसान संघ ने मोहनगढ़ तथा दिगोडा़ क्षेत्र के किसानों की हो रहीं खाद की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन क्षेत्र के संबंधित तहसीलदारों को प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री के नाम सौंपें जिसमें भारतीय किसान संघ ने किसानों की खाद की व्यवस्था उचित न होने पर नाराजगी जताते हुए कई समस्याओं का उल्लेख करते हुए ज्ञापन दिये हैं एवं भारतीय किसान संघ ने कहा है कि खाद की काला बाजारी करने बालों पर रासुका की कार्यवाही हो। जिन मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने ज्ञापन सौंप हैं उन मांगों में कहा गया है कि तहसील में सभी किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए। सहकारी समितियों व निजी खाद विक्रय केंद्र पर रेट व स्टाॅक सूची का डिस्प्ले बोर्ड लगवाया जाए। खाद के नगद बिक्री केंद्र शुरुआत से ही चालू किए जाए। खाद की कालाबाजारी व अधिक मूल्य पर खाद विक्रय करने वालों पर रासुका के तहत कार्यवाही की जाए। अतिवृष्टि से खराब हुई फसल का सर्वे अभी तक क्यों नही हुआ अतिशीघ्र सर्वे कराकर कर रिपोर्ट शासन को सौंपी जाए। जिन किसानों का फसल बीमा हुआ है उनकी बीमा राशि डलवाई जाए। ग्राम बर्माडांग के हरिजन बस्ती को पट्टे दिए जाए। जो किसान सम्माननिधि से वंचित है उन्हें जोड़कर सम्माननिधि दी जाए। सभी पात्र किसानों को जिनके नाम जमीन है वे चाहे पति पत्नि ही क्यों न हो सम्माननिधि दी जाए। तहसील में लंबित राजस्व प्रकरण समय सीमा में हल किए जाए। तहसील में सिचाई का रकवा बढ़ाया जाए। तहसील के सभी तालाबों की नहरों की मरम्मत व सफाई समय से कराई जाए। तहसील में अन्नदाता किसानों के साथ अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा पूर्वक व्यवहार किया जाए। तहसील में हर माह भारतीय किसान संघ के साथ एक विभागीय बैठक का आयोजन किया जाए। तहसील में जैविक खेती को बढावा दिया जाए व जो जैविक कृषक है उन्हें सम्मानित किया जाए। तहसील में साप्ताहिक जैविक हाट बाजार लगाया जाए। सभी गौशालाएं में शासन द्वारा निर्धारित संख्या अनुसार गौवंश रखा जाए। वन विभाग व राजस्व विभाग की सीमा निर्धारण किया जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला कार्यकारिणी सदस्य राघवेन्द्र सिंह घोष, तहसील अध्यक्ष फूल सिंह घोष सहित समस्त तहसील पदाधिकारी, मातृशक्ति व किसान मौजूद रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष शिवमोहन गिरी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी है।

