

इटारसी / विश्व हिंदू परिषद प्रखंड समिति इटारसी के उपाध्यक्ष अनुरुद्ध चंसौरिया एवं नगर मंत्री यश शर्मा ने मंगलवार को अनुविभागीय दंडाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इटारसी रेलवे स्टेशन रोड स्थित गोठी धर्मशाला में हो रहे निर्माण की संपूर्ण जानकारी। जैसे भवन नक्शा, भवन अनुज्ञा एवं एस्टीमेट की जानकारी मांगी एवं हो रहे अवैध अतिक्रमण को रोकने की मांग की। माँग न माने जाने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी। उक्त अवसर पर गौरक्षा प्रमुख त्रिवेंद्र चंदेले एवं अजय सिंह भदौरिया मौजूद रहे। इसके अलावा विहिप जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत के द्वारा आरटीआई, कलेक्ट्रेट एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय में लगाकर निम्न बिंदुओं पर जानकारी चाही गई।
1. गोठी धर्मशाला नजूल सीट नंबर 10 के 3/2, 15/2 ,17/2 का संपूर्ण रकबे की प्रमाणित प्रतिलिपि।
2. धर्मशाला में स्थित नीलम होटल द्वारा किए गए नजूल की भूमि पर अतिक्रमण के रकबे की प्रमाणित कॉपी।
3. धर्मशाला ट्रस्ट के बायलाज की प्रमाणित कॉपी।
4. स्टेशन रोड मंदिर के पीछे वाली नजूल की भूमि पर रोड के नक्शे व उसकी चौड़ाई की प्रमाणित कॉपी।
5. स्टेशन रोड मंदिर के पीछे धर्मशाला में किए जा रहे निर्माण कार्य के टेंडर अनुमति की प्रमाणित कापी।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

