टीकमगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में हेल्पिंग हैंड अभियान संचालित किया जा रहा है। इस विशेष अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग की सुरक्षा, सहयोग एवं त्वरित सहायता सुनिश्चित करना है।
मवई से मिली सूचना
दिनांक 09 सितंबर 2025 को थाना देहात क्षेत्रांतर्गत डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मवई में एक अज्ञात युवती लावारिस हालत में घूम रही है। स्थानीय लोगों ने पूछताछ की तो युवती अलग-अलग नाम और पते बताने लगी। संदेह होने पर ग्रामवासियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
डायल-112 की तत्परता
सूचना मिलते ही डायल-112 वाहन मौके पर पहुंचा और युवती को सुरक्षित थाना लाया गया। महिला पुलिस बल द्वारा गहन पूछताछ करने पर युवती ने नाराजगी के चलते घर छोड़ने की बात स्वीकार की।
परिजनों से संपर्क
थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवती के पिता, निवासी ग्राम सिमरा खुर्द, थाना बम्होरी कलां, जिला टीकमगढ़ से संपर्क किया। पिता ने पुष्टि की कि युवती उनकी पुत्री सपना (परिवर्तित नाम) है, जो वर्तमान में ग्राम सूरी, थाना बानपुर, जिला ललितपुर (उ.प्र.) में रह रही थी।
सुरक्षित सुपुर्दगी
परिजनों की सहमति पर पुलिस ने युवती को उसकी इच्छा अनुसार, उसके बड़े जीजा (निवासी ग्राम मगरई, थाना खरगापुर, जिला टीकमगढ़) एवं परिजनों की मौजूदगी में सकुशल सुपुर्द किया।
उल्लेखनीय भूमिका
थाना प्रभारी देहात निरीक्षक चंद्रजीत यादव
उप निरीक्षक वीणा विश्वकर्मा
महिला आरक्षक क्रांति
आरक्षक सुनील लोधी
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने पूरी टीम की इस संवेदनशील, त्वरित एवं मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे हेल्पिंग हैंड अभियान की सार्थकता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

