टीकमगढ़। मध्यप्रदेश शासन की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमन्तु अर्द्धघुमन्तु कल्याण विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर आज 11 तथा कल 12 सितम्बर 2025 को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगीं। प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर का सायं 07 बजे सर्किट हाॅउस टीकमगढ़ में आगमन होगा। तत्पश्चात प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर 7.30 बजे जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगीं। प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर 12 सितम्बर 2025 को प्रातः 10.30 बजे भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगी। प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर की अध्यक्षता में प्रातः 11.30 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ शासन की योजनाओं,कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक अयोजित की जायेगी। श्रीमती गौर दोपहर 04 बजे विकास कार्याें का अवलोकन करेंगी। सायं 06 बजे प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर टीकमगढ़ से झांसी के लिये प्रस्थान करेंगी।

