टीकमगढ़। सभी नागरिकों को सूचित किया जाता है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ, अपमानजनक और धार्मिक/जातिगत भावनाओं को आहत करने वाली पोस्टों को प्रसारित न करें। ऐसे पोस्ट समाज में तनाव और अशांति का कारण बन सकते हैं।
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई की चेतावनी: जिम्मेदारी से करें सोशल मीडिया का उपयोग
ऐसी पोस्टों को न शेयर करें, न लाइक करें और न ही फॉरवर्ड करें।
धार्मिक और जातिगत भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली सामग्री से पूरी तरह बचें।
सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारीपूर्वक करें और समाज में शांति बनाए रखने में सहयोग दें।
कानूनी चेतावनी:
भड़काऊ व आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ बीएनएस और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
निगरानी और नागरिक सहयोग: पुलिस की सख्त मॉनिटरिंग जारी
श पुलिस की सोशल मीडिया सेल लगातार ऐसे पोस्टों पर नजर रख रही है।
प्रत्येक थाना स्तर पर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के माध्यम से ऑनलाइन गतिविधियों की सतत निगरानी की जा रही है। यदि आपके संज्ञान में कोई आपत्तिजनक पोस्ट आती है तो तुरंत नजदीकी थाना, साइबर हेल्प डेस्क या साइबर सेल को सूचित करें।
अपील:
“जागरूक बने, सुरक्षित रहें और समाज में शांति बनाए रखें।”
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

