टीकमगढ़। कारी-इंद्रा जैन की स्मृति में 12 सितम्बर को उनकी चतुर्थ पुण्यतिथि पर गुण सागर परिवार की ओर से श्रद्धांजलि सभा एवं वृद्धजन सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धांजलि सभा से हुई, जहां उपस्थित जनों ने स्व. इंद्रा जैन को नमन किया। इसके उपरांत उनके पुत्रों की ओर से विशेष रूप से वृद्धजन सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 150 से अधिक महिला एवं पुरुष वृद्धजनों को सम्मानित किया गया।
आयोजन का उद्देश्य समाज में यह संदेश देना था कि घर के बुजुर्गों के प्रति जिम्मेदारी एवं श्रद्धा भाव जागृत रहना चाहिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. शिखर चंद्र जैन ने कहा कि श्रीमती इंद्रा जैन ने परिवार को एक सूत्र में बांधकर बच्चों को सामाजिक एवं धार्मिक संस्कारों से संस्कारित किया।
इस मौके पर डॉ. हर्ष जैन, उमेश जैन, विमेश जैन, प्रमेश जैन, अजय जैन, डॉ. विजय जैन, विनय नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजकुमार विश्वकर्मा, प्रभुदयाल वंशकार, बालाराम घोष, किशोरी कुशवाहा, आनंद नामदेव, थानसिंह, लल्लू, गफ्फार अली, शेख लतीफ सहित नगर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में इंद्रा स्व सहायता समूह का भी विशेष सहयोग रहा।

