
नर्मदापुरम / शिक्षा विभाग के डीपीसी डॉ. राजेश जायसवाल जिला शिक्षा केंद्र नर्मदापुरम की अनूठी पहल पितृ पक्ष में एक पंखा पितृ के नाम अभियान चलाया जा रहा हैं। इस पहल में जन शिक्षा केंद्र शास. उच्च. माध्य. विद्या. एस पी एम नर्मदापुरम के जन शिक्षक पुरुषोत्तम अहिरवार द्वारा एक पंखा पितृ के नाम एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला एस पी एम नर्मदापुरम के CWSN बालक छात्रावास के बच्चों को एक पंखा उपहार स्वरूप भेंट किया गया। शाला के प्रधान पाठक एवम् वार्डन अखिलेश पाठक, सहायक वार्डन गोविंद बिसेन एवं स्टाफ के सभी शिक्षक एवम् बच्चों ने उन्हें धन्यवाद दिया।

