टीकमगढ़ । ग्रामीण अंचलों में जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान करने के उद्देश्य से पुलिस ने बुंदेली ग्राम संवाद चौपाल अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के मार्गदर्शन में शुरू हुई इस पहल का मकसद है गाँवों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना और पुलिस-जनता के बीच साझेदारी को बढ़ाना। दिनांक 13 सितम्बर 2025 को जिले के विभिन्न थानों और चौकियों के ग्रामीण इलाकों में चौपालें आयोजित की गईं। इनमें थाना प्रभारी, बीट अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों की कई शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। पुलिस प्रशासन की इस कदम से जो मुख्य पहलू जुड़े हुए हैं उनमें बच्चों और बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता। नशा, अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ जागरूकता।
यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा का संदेश।हेल्पलाइन नंबर और पुलिस से त्वरित संपर्क की जानकारी। पुलिस की इस पहल को लेकर पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई का कहना है कि जनता और पुलिस जब एक साथ खड़े होते हैं तभी विश्वास बनता है। ग्राम चौपाल इसी भरोसे की ओर एक मजबूत कदम है।

