टीकमगढ़। मामोन पहाड़ी शनिदेव मंदिर परिसर में 14 सितंबर 2025 रविवार के दिन बंशकार समाज का जिला स्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति का गठन कर समाज को विकास की धारा से जोड़ा जाएगा। नारायण दास वर्मा वंशकार समाज के समाजसेवियों ने जिला अध्यक्ष का भी फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। समाज के जिला अध्यक्ष नारायण दास वर्मा ने मंच से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने का संकल्प लिया और संगठन मैं रहकर समाज को एकजुट कर विकास की और ले जाने का संकल्प दिलाया। साथी सभी वरिष्ठ समाजसेवियों को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। जिसमें समाज के वरिष्ठ समाजसेवी और मार्गदर्शक एवं अनुशासन समिति का गठन कर उनका सम्मान किया गया। जिसमें पुकखन सरपंच उपाध्यक्ष महेश पूर्व पार्षद जिला महामंत्री पुष्पेंद्र मुखिया जिला महामंत्री मुकेश वंशकार तहसील उपाध्यक्ष बदम वंशकार तहसील मंत्री अनिल वंशकार तहसील अध्यक्ष छिदामी वंशकार तहसील उपाध्यक्ष मुन्ना बशकार तहसील उपाध्यक्ष विनोद वंशकार जिला महामंत्री को समाज के जिला अध्यक्ष श्री नारायण दास बर्मा ने तिलक एवं फूलमाला पहनाकर सभी का सम्मान किया।
नारायण दास वर्मा ने कार्यकारिणी घोषित कर समाज के समाजसेवियों को उन्हें अपने-अपने दायित्व और पद की शपथ दिलाते हुए सभी का फूल मालाऔर तिलक लगाकर स्वागत किया। जिसमें उपाध्यक्ष पद के लिए 12 समाजसेवियों को रखा और सचिव पद के लिए श्री गौरी शंकर बरार जी को बनाया गया। मोहनलाल वंशकार को सहसचिव बनाया गया। कोषाध्यक्ष अध्यक्ष गिलोजी प्रसाद वंशकार एवं रामदास बशकार और मुन्नालाल को सहायक कोषाध्यक्ष बनाया गया संरक्षक आत्माराम वर्मा को बनाया गया।महामंत्री पद के लिए 10 समाजसेवियों को चुना गया मंत्री पद के लिए 13 समाजसेवियों को चुना गया । जिला प्रवक्ता के लिए चतुर्भुज स्नेही भनने नेता एवं छिदामी बंशकार को चुना गया। जिला सोशल मीडिया प्रभारी नरेश स्नेही को बनाया गया जिला मीडिया प्रभारी सुदर्शन वंशकार को बनाया गया यह कार्यकारिणी घोषित कर सभी को जिला अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम का संचालन आचार्य एचसी जड़िया टीकमगढ़ के द्वारा किया गया। इस सम्मान समारोह में टीकमगढ़ जिले से बड़ी संख्या में समाजसेवी उपस्थितरहे।
कार्यक्रम के पूर्व जिलाअध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवियों के द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर एवं मां सरस्वती के चित्र दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रेस को यह तमाम जानकारी कुंडेश्वर निवासी सुदर्शन वंशकार द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

