टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में 13 और 14 सितम्बर 2025 को जिले में सख्त कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य फरार अपराधियों को पकड़ना, लंबित वारंटों की तामील करना, असामाजिक तत्वों की पहचान करना और जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और मज़बूत करना था। डिस्कवरिंग इस गस्त में 392 पुलिस अधिकारी एवं जवान अभियान में सक्रिय रहे। इस गस्त का नेतृत्व 02 एसडीओपी, 14 थाना प्रभारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह और स्वयं पुलिस अधीक्षक मंडलोई ने किया। पुलिस की इस कार्यवाही के दौरान 266 न्यायालयीन समंस,46 गिरफ्तारी वारंटी,05 स्थायी वारंटी
208 जमानती वारंटियों सहित 66 हिस्ट्रीशीटर,104 शरारती तत्व,13 हाल ही में जेल से रिहा अपराधी आदि पर कार्यवाही की गई एवं 40 मामले आवकारी एक्ट में दर्ज
आरोपियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की गई इसी कार्यवाही के दौरान 966 वाहनों की जांच,141 चालान कर 47200 जुर्माना वसूला गया। इस सघन अभियान ने अपराधियों में कानून का भय उत्पन्न किया है और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत किया है। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने कहा कि ऐसे कॉम्बिंग गश्त एवं जनसंपर्क अभियान समय-समय पर जारी रहेंगे, जिससे जिले में शांति, कानून-व्यवस्था और जनविश्वास लगातार कायम रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

