


नर्मदापुरम / शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में परीक्षा में चर्चा एवं वृक्षारोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक डॉक्टर सीता शरण शर्मा, विशिष्ट अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं मध्य प्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, विधायक प्रतिनिधि विवेक गौर, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, सांसद प्रतिनिधि मनोज शर्मा, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष रुपेश राजपूत, अंकित साहू, माया केवट, भवानी गौर, पूर्व नगर मंत्री मनीष परदेसी आदि गणमान्य नागरिक शामिल हुए कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रजनन के साथ हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विधायक एवं सांसद ने विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया एवं छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। परीक्षा के संबंध में विद्यार्थियों से चर्चा की विद्यार्थियों से परीक्षा की तैयारी अनुभव और सुझाव सांझा किए विधायक एवं सांसद द्वारा विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का सहजता से समाधान किया और आगे बढ़ने के लिए उन्हें कड़ा परिश्रम करके अपने आप को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। सांसद ने कहा की सभी छात्र-छात्राएं अपने उज्जवल भविष्य के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करें और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। अथितियों द्वारा महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं सुझाव दिए गए कि विद्यार्थी मेहनत अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ भविष्य में देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सक्षम होकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देंगे। चर्चा के उपरांत पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया एवं विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने की प्रेरणा दी गई। इस कार्यक्रम से महाविद्यालय के विद्यार्थियों में अति उत्साह देखने को मिला एवं विद्यार्थियों ने परीक्षा पर चर्चा के दौरान अपनी पढ़ाई में आ रही समस्याओं से अतिथियों को अवगत कराया, जिनका उनके द्वारा निराकरण किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष देवेश तिवारी एवं श्रीमती नमामि मिश्रा द्वारा किया गया। संस्था के प्राचार्य डॉ पी सी नरवरे द्वारा उद्बोधन में मुख्य अतिथि डॉ. सीतासरन शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि दर्शन सिंह चौधरी एवं सभी अतिथियों का सह सम्मान आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष आर आर चंद्राकर, अंकुर सक्सेना, सौरभ कैथवास एवं संस्था के समस्त व्याख्याता सहित अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित हुए

