टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार एवं सिविल सर्जन डॉ अमित शुक्ला के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय में चिकित्सालय के समस्त सफाई कर्मियों के लिए एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उनके स्वास्थ्य की जांच की गई और विभिन्न शारीरिक समस्याओं से बचाव के तरीके बताए गए। यह स्वच्छता महोत्सव 2025 एवं स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य अस्पतालों में सफाई मित्रों की सेहत का ध्यान रखना एवं स्वछता में सुधार करना है। सहायक प्रबन्धक डॉ अंकुर साहू द्वारा सभी सफाई कर्मियों की खून एवं अन्य जांच हेतु आभा आई डी बनवाने की आवश्यकता के लिए पैथोलॉजी के विकास दुबे से निर्मित करवाई गई क्योंकि बिना आभा आईडी के जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ में जांच सम्भव नहीं होती जिसके लिए मरीजो को अपने साथ आधार एवं उससे लिंक मोबाइल नम्बर की आवश्यकता होती है। कार्यक्रम के अंतर्गत सभी सफाई कर्मियों का चिकित्सकों की टीम द्वारा परीक्षण किया गया, जिनकी संख्या लगभग 25 रही, जिसमें उनका बी पी, शुगर श्रीमति रागिनी पाठक एवं भारती सिंगरौली द्वारा लिया गया एवं उनके द्वारा सभी को व्यक्तिगत स्वछता के बारे में बताया गया। शिविर के दौरान डॉ. डीएस भदौरिया, डॉ. दिनकर राठौड़, डॉ. सच्ची जैन, डॉ. विजय शंकर, मैट्रन प्रेमा अहिरवार, सद्दाम खान ने विशेष रूप से सहयोग किया।

