टीकमगढ़। 22 सितम्बर नवदुर्गा महोत्सव के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में पूर्व से संचालित महिला सुरक्षा–स्वतंत्रता–सम्मान अभियान को और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले में नीड परी भरोसा सहारा एवं आसरा नामक विशेष महिला पुलिस दल गठित किए गए हैं जो चिन्हित क्षेत्रों में पहुँचकर महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।
नवरात्रि के दौरान महिला परी दल ने गरीब बस्तियों में 0 से 12 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें बालिकाओं को आत्मरक्षा की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया गुड टच बैड टच की अवधारणा समझाई गई, शिक्षा के महत्व पर चर्चा की गई तथा सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी जानकारी दी गई।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए गए – महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930 और पुलिस आपातकालीन सेवा 112।
एसपी मंडलोई ने संदेश दिया कि नवरात्र नारी शक्ति की उपासना का पर्व है और हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारी बालिकाएँ भी माँ दुर्गा की भाँति साहस, आत्मबल और आत्मविश्वास से परिपूर्ण हों, क्योंकि उनकी सुरक्षा और सम्मान केवल प्रशासन ही नहीं बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

