टीकमगढ़। तहसील क्षेत्र टीकमगढ़ के ग्रामअस्तोन के चक्र-01 में एक किसान की जमीन की बारी उखाड़ दी गई है और जबरदस्ती उसकी फसल को काट लिया गया है पीड़ित किसान परेशान है उसे न्याय नहीं मिल रहा है जिसको लेकर पीड़ित किसान परिवार सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय पर पहुंचा है और आमरण अनशन करने पूरा परिवार बैठ गया है। ग्राम अस्तोंन निवासी मैहरबान सिंह लोधी ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि दबंगों ने मेरी स्वामित्व की भूमि की बाड़ी निकाली है और मेरी फसल भी काट ली है जहां मेरी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है किसान अब परिवार सहित धरने पर बैठ गया है और आमरण अनशन परिवार सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय पर शुरू कर दिया है जहां पूरा परिवार बैठा हुआ है किसान का कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम यूं ही कलेक्ट्रेट कार्यालय प्रांगण में धरना करते रहेंगे। उल्लेखनीय कि ग्राम अस्तोंन निवासी किसान मैहरबान सिंह लोधी जिसके स्वामित्व की भूमि अस्तोंन चक्र 01 में है दबंगों ने उसकी स्वामित्व की भूमि की तार फेंसिंग निकाल दी है और उसकी फसल जबरन बलपूर्वक काट ली है किसान का कहना है कि जब मना करते हैं तो जान से मारने की धमकी दबंग देते हैं जब पीड़ित किसान परेशान हो गया तब उसने कलेक्ट्रेट कार्यालय का दरवाजा खटखटाते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय प्रांगण में परिवार सहित आमरण अनशन शुरू कर दिया है। और पीड़ित किसान का कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक परिवार सहित ऐसे ही बैठे रहेंगे।