टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में महिला सेल की टीम ने 27 सितंबर 2025 को मोहनपुरा गांव स्थित आदिवासी बस्ती में सेवा कार्य आयोजित किया।
इस अवसर पर टीम ने बच्चों को फल वितरित किए तथा कन्याओं को नेल पेंट, बिंदी, मेंहदी, कंगन आदि सामग्री प्रदान की।
शिक्षा व जागरूकता पर दिया जोर
महिला सेल की टीम ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय जाने हेतु प्रेरित किया और अभिभावकों को समझाइश दी कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।
साथ ही बच्चों को गुड टच एवं बैड टच की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
बच्चों से संवाद और सकारात्मक माहौल
टीम ने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई व समस्याओं को जाना। इससे उनमें उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति
इस सेवा कार्यक्रम में महिला सेल से प्रधान आरक्षक रानू विश्वकर्मा, महिला आरक्षक कीर्ति बुंदेला एवं मानसी तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

