टीकमगढ़। नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर इन दिनों शहर में देवी पंडालों और मंदिरों में गरबा के आयोजन की धूम मची हुई है। इसी क्रम में मां राजराजेश्वरी माता मंदिर में सप्तमी के दिन गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर 5 से 12 वर्ष की आयु वर्ग की बालिकाओं ने मां की आराधना में गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। करीब एक घंटे तक चली इन प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को झूमने और थिरकने पर मजबूर कर दिया।
आयोजन की सूत्रधार श्रीमती रश्मि शुक्ला, श्रीमती रेखा दुबे और श्रीमती विनीता दुबे ने बताया कि यह पहला गरबा आयोजन है और आगामी वर्षों में इसे निरंतर परंपरा के रूप में जारी रखा जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी कमेटी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मनोज पाठक, सुरेश चौरसिया, टोनी रामचंदानी, ध्रुव यादव, अभय झा, अभिषेक पाठक, रोहन योगी, सुंदरम नायक सहित अन्य समिति सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

