टीकमगढ़। जिला पुलिस बल टीकमगढ़ में कार्यरत सहायक उपनिरीक्षक घनश्याम दास पारोची के सेवानिवृत्ति अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, टीकमगढ़ में एक गरिमामय एवं भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने सहायक उपनिरीक्षक पारोची को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं पुलिस मोमेंटो भेंट कर ससम्मान विदाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा—
> “श्री पारोची का पुलिस सेवा में योगदान अनुकरणीय रहा है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा व अनुशासन भावी पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। मैं उनके उज्ज्वल एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएँ देता हूँ।”
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह, मुख्य लिपिक रामाधार त्रिपाठी, स्टेनो रत्नेश तिवारी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का संपूर्ण स्टाफ एवं सेवानिवृत्त अधिकारी के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने श्री पारोची की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनका अनुभव, समर्पण और कर्मठता पुलिस बल की अमूल्य धरोहर है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सहायक उपनिरीक्षक को भावभीनी विदाई दी।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

