- डोलरिया से प्रवीण गौर रिपोर्ट

आरोपियों से पुलिस ने चोरी की मूंग बरामद की।
नर्मदापुरम जिले में वेयरहाउस से मूंग चुराने वाली पारदी गैंग का पर्दाफाश हुआ है। गैंग के चार आरोपियों को डोलरिया पुलिस ने गिरफ्तार किया। मिसरोद, पीपलढ़ाना, मुडियाखेड़ा, कहारिया में स्थित वेयरहाउस से चोरी हुई मूंग का एसडीओपी सौम्या अग्रवाल ने खुलासा किया।
पारदी गैंग के सदस्स काफी शातिर और चालाक हैं, जो पुलिस को भी चमका देते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी के दौरान कैमरे की तीसरी नजर से बचने का प्रयास करते थे। गांव के उन रास्ते से आते थे, जहां CCTV कैमरे नहीं हों। / चोरी करने से पहले वेयरहाउस की रैकी करते, आने-जाने के रास्ता का पूरा नॉलेज रखते थे। जिस दिन चोरी करना होतीथी, सब मिलकर प्लानिगं करते थे और अलग-अलग गाड़ियों से चोरी वाले स्थान के आसपास खड़े हो जाते थे, ताकि लोगों को संदेह ना हो और रिश्तेदार के यहां जाने का कहककर कोई भी वाहन कॉन्ट्रैक्ट पर ले लेते थे।
कोटलाखेड़ी का अजय खरे, भांजा करण हरियाले निवासी खारदा की पिकअप को मूंग ले जाने के लिए उपयोग करते थे। इसका उसको काफी किराया देते थे। आरोपियों ने मिसरोद में शिव वेयरहाउस से 52 बोरी, मुडियाखेडी वेयरहाउस, कहारिया स्थित वेयरहाउस, पीपलढाना स्थित वेयरहाउस से मूंग चोरी करना स्वीकार किया।
गैंग तक ऐसे पहुंची पुलिसबंटी पारदी, मोहित पारदी, शिवम पारदी, करण हरियाले सभी निवासी कोटलाखेड़ी। गैंग को पकड़ने में इनकी रही भूमिका
एसडीओपी सौम्या अग्रवाल, डोलरिया निरीक्षक उमाशंकर यादव, सिवनी मालवा निरीक्षक जितेन्द्र यादव, शिवपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संजीव पवार, उनि महेश जाट, उनि हरीश, सउनि कमल किशोर धुर्वे, प्रआररक्षक महेश गिरी, संदीप आरक्षक मनीष, शुभम गौर, विपिन, सालकराम, प्रेमनारायण, हीरालाल, आरक्षक गोलू ठाकुर, यतेन्द्र, सउनि सुरजीत सिंह, प्रआरक्षक कृपाराम मीना, दिलीप जाट, विशेष सहयोग सादबर सेल प्रभारी निरीक्षक सुरेश फरखले एवं उनकी टीम आररक्षक संदीप, अभिषेक ।

