नर्मदापुरम / भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का प्रथम चरण 18 दिसंबर 2025 को समाप्त हो गया है। जिसमें बी एल ओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया गया। एस आई आर का द्वितीय चरण दिनांक 23.12.2025 से 22.1.2026 तक चलेगा। इसमें ऐसे मतदाता जिनका 2003 की मतदाता सूची में किसी कारण से नाम नहीं होने के कारण मैपिंग नहीं हो पाई है, उनके लिए दावा /आपत्ति प्रस्तुत करने ई आर ओ द्वारा नोटिस जारी करेगा। नोटिस प्राप्त होने पर मतदाताओं को विभिन्न श्रेणियां की आधार पर दस्तावेज प्रदान करने होंगे। इस संबंध में आज दिनांक 20.12.2025 को 137 विधानसभा होशंगाबाद तहसील खंड इटारसी अंतर्गत समस्त बीएलओ एवं सुपरवाइजरो का प्रशिक्षण तहसीलदार इटारसी श्रीमती सुनीता साहनी द्वारा दिया गया। तहसीलदार द्वारा बताया गया कि हमें मतदाताओं से दावा आपत्ति की सुनवाई में किस उम्र समूह के मतदाता से कौन सा दस्तावेज प्राप्त करना है। उक्त प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से निर्वाचन शाखा इटारसी से डी एस सूर्यवंशी, सचान, के एस कुर्मी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला, सुपरवाइजर विश्वनाथ तिवारी, महेश रायकवार, अजय चावरे, मनफूल साल्वे, बी के धुर्वे, बृजेश जाटव, महेश मालवीय सहित सभी मतदान केंद्रों के बीएलओ उपस्थित रहे।

