टीकमगढ़। कलेकटर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अमृत 2.0 मिशन अन्तर्गत नगरीय निकायो मे स्वीकृत परियोजनाओं की समीक्षा एवं स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 योजना अन्तर्गत उपयोगिता जल प्रबंधन यूडब्ल्यूएम घटक निर्माण कार्य हेतु कंसल्टेंट द्वारा तैयार किये गये डीपीआर का अनुमोदन किया गया। बैठक में टीकमगढ़ विधायक श्री यादवेन्द्र सिंह द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त निकायों में संचालित योजनाओं का मापदण्डों के अनुसार समयावधि में कार्य पूर्ण कराये एवं कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाना सुनिश्चित करें। श्री सिंह द्वारा निर्देशित किया कि स्वच्छ भारत मिशन शहरी -2.0 योजना के तहत उपयोगिता जल प्रबंधन योजना अंतर्गत परियोजना में प्रयुक्त जल के वैज्ञानिक प्रबंधन एवं पुनः उपयोग हेतु शुद्धिकृत ट्रीटेड जल को तालाब में नहीं छोडे़ जाकर पूर्व के चैनल में ही छोड़ा जाए। बैठक में नगर पालिका परिषद टीकमगढ नगर परिषद कारी, बडागांव धसान, बल्देवगढ खरगापुर, पलेरा, जतारा, लिधौराखास की अमृत 2.0 मिशन अन्तर्गत स्वीकृत कुल 19 परियोजनाओ की की समीक्षा की गई। नगर पालिका टीकमगढ़ के पेयजल योजना हेतु चार स्थानों पर डुमरऊ भाटा, पटला मुहल्ला, बस स्टेंड, ढोगा मे ओएचटी के निर्माण हेतु भूमि आवंटन आवंटन उपरांत योजना को शीघ्र प्रारंभ करने निर्देशित किया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि पेयजल परियोजना का प्रचार प्रसार किया जाए एवं जनप्रतिनिधियों को वॉटर डिस्ट्रीव्यूशन प्लान की जानकारी सांझा करना सुनिश्चित करें। नगर पालिका टीकमगढ़ में अमृत 2.0 के अन्तर्गत स्वीकृत पार्क निर्माण कार्य पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही वाटर वॉडी रिजुवनेशन निर्धारित समयावधि में पूर्ण किये जाने निर्देशित किया गया। नगर परिषद बडागांव में अमृत 2.0 अन्तर्गत पार्क निर्माण एवं वाटर वॉडी रिजुवनेशन का कार्य लंबित होने के कारण समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि संबंधित ठेकेदार को निकाय अंतिम नोटिस जारी कर शासन के निर्देशानुसार पेनाल्टी लगाने की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। नगर परिषद बल्देवगढ़ के लंबित वाटर वॉडी रिजुवनेशन, पेयजल परियोजना को एक माह में पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। नगर परिषद पलेरा के वाटर वॉडी रिजूवनेशन का शेष कार्य एक माह में पूर्ण किये जाने एवं पेयजल परियोजना मे पाइप लाइन विस्तार कार्य को सतत् निगरानी मे रखते हुए समयावधि मे पूर्ण किये जाने निर्देशित किया गया। नगर परिषद जतारा, खरगापुर, लिधौरा के लंधित वाटर वॉडी रिजुवनेशन के शेष कार्य को समयावधि में पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। नगर परिषद लिधौरा, खरगापुर, बल्देवगढ, कारी, पलेरा के पार्क का कार्य पूर्ण हो चुका है पार्क के नियमित रखरखाव किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन शहरी -2.0 योजना के तहत उपयोगिता जल प्रबंधन योजना अंतर्गत टीकमगढ़ जिले की नगर पालिका टीकमगढ़, कारी, बडागांव, बल्देवगढ, खरगापुर, जतारा, पलेरा लिधौरा मे योजना स्वीकृत की गई। उपरोक्त नगरों के कार्य योजना के क्रियान्वयन के अनुमोदन, समस्याओं के निराकरण हेतु सुझाव दिये गये। नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ परियोजना अंतर्गत दो एसटीपी हेतु जमीन का चिन्हांकन किया जा चुका है, आवंटन लंवित है। समिति अध्यक्ष द्वारा सीएमओ को भूमि आवंटन का आवेदन करने एवं महाराजपुरा में तहसीलदार से समन्वय स्थापित कर उपयुक्त भूमि चिन्हित कर आवंटन हेतु आवेदन करने निर्देशित किया गया। उपयोगिता जल प्रबंधन में डीपीआर राशि 3233.62 लाख स्वीकृत किये जाने की अनुशंसा की गई। बैठक में नगर परिषद कारी में उपयोगिता जल प्रबंधन में डीपीआर राशि 393.37 लाख स्वीकृत किये जाने की अनुशंसा की गई है। नगर परिषद बडागांव में शासन से स्वीकृति की दशा में उपयोगिता जल प्रबंधन में डीपीआर राशि 573.63 लाख स्वीकृत किये जाने की अनुशंसा की गई है। नगर परिषद खरगापुर में प्रस्तावित एसटीपी में आंशिक संशोधन करते हुए एसटीपी वार्ड नं.-एक बल्देवगढ रोड मे नाले के कैचमेंट एरिया के पास बनाये जाने हेतु संशोधन सहित डीपीआर राशि 545.00 लाख स्वीकृत किये जाने की अनुशंसा की गई। नगर परिषद बल्देवगढ में शासन से स्वीकृति की दशा में उपयोगिता जल प्रबंधन में डीपीआर राशि 474.80 लाख स्वीकृत किये जाने की अनुशंसा की गई। नगर परिषद पलेरा में उपयोगिता जल प्रबंधन में डीपीआर राशि 731.00 लाख स्वीकृत किये जाने की अनुशंसा की गई तथा टेंडर लगाने की कार्यवाही अतिशीघ्र करने हेतु निर्देशित किया गया। नगर परिषद जतारा में उपयोगिता जल प्रबंधन में डीपीआर राशि 574.53 लाख स्वीकृत किये जाने की अनुशंसा की गई तथा टेंडर लगाने की कार्यवाही अतिशीघ्र करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी प्रकार नगर परिषद लिधौराखास सीएमओ को निर्देशित किया गया कि एसटीपी हेतु भूमि आवंटन हेतु आवेदन करना सुनिश्चित करें। उपयोगिता जल प्रबंधन में डीपीआर राशि 489.00 लाख स्वीकृत किये जाने की अनुशंसा की गई। इस अवसर पर खरगापुर विधायक प्रतिनिधि श्री वीरेन्द्र कुमार मिश्रा, नगर परिषद जतारा अध्यक्ष श्री अनुराग नायक, नगर परिषद कारी अध्यक्ष श्रीमती जानकी बाई विश्वकर्मा, नगर परिषद बडागांव धसान अध्यक्ष श्रीमती भारती प्रजापति, नगर परिषद बल्देवगढ़ अध्यक्ष श्रीमती शालिनी मिश्रा, नगर परिषद पलेरा अध्यक्ष श्रीमती गायत्री विनोद वर्मा, नगर परिषद लिधौराखास अध्यक्ष श्रीमती विजेता चढार, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण टीकमगढ़/सीएमओ पलेरा सुश्री शिवी उपाध्याय, सीएमओ टीकमगढ़ श्री ओमपाल सिंह भदौरिया, सीएमओ लिधौराखास श्री प्रदीप भदौरिया, सीएमओ बल्देवगढ़ श्रीमती सुनीता खरे, सीएमओ कारी श्री देवेन्द्र आर्य, सीएमओ जतारा,बडागाँव श्री पदम जैन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

