*निर्मल ग्राम पंचायत शैल में वर्ष के अंतिम दिवस पर सौहार्दपूर्ण मिलन कार्यक्रम आयोजित
विधान सभा सिवनी मालवा के अंतर्गत आने निर्मल ग्राम पंचायत शैल वर्ष के अंतिम दिवस के अवसर पर ग्राम सेल की निर्मल ग्राम पंचायत में माननीय सरपंच श्री नीलेश गौर के मार्गदर्शन में एक सौहार्दपूर्ण मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में थाना डोलरिया के माननीय थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ, ग्राम पटवारी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, पंचायत के पंचगण एवं सचिव, तथा अन्य आमंत्रित अतिथिगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ग्राम स्तर पर प्रशासनिक, शैक्षणिक एवं पंचायत व्यवस्था के बीच आपसी समन्वय, संवाद और सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के पश्चात भोजन प्रसादी की एवं शांतिपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।
सरपंच श्री नीलेश गौर द्वारा सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा आगामी वर्ष में ग्राम के सर्वांगीण विकास हेतु मिल-जुलकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सेल में सद्भाव एवं सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
