टीकमगढ़। वर्ष 2026 के प्रथम दिन गुरुवार को समाजसेवी जितेंद्र जैन ‘क्रांतिकारी’ के लिए यह दिन सेवा, साधना और संस्कारों से परिपूर्ण रहा। नववर्ष के शुभारंभ पर उन्होंने विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की, लेकिन विशेष और आत्मिक रूप से भावपूर्ण अवसर ग्राम पंचायत सरकनपुर स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित सुंदरकांड पाठ, कन्या पूजन एवं कन्या भोज का रहा।
हनुमान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच सुंदरकांड का पाठ हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से प्रभु श्रीराम और पवनपुत्र हनुमान का स्मरण किया। इसके पश्चात कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें ससम्मान भोजन कराया गया। इस अवसर पर सेवा और समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने इस अवसर पर भाव व्यक्त करते हुए कहा कि वे भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें पूरे वर्ष इसी प्रकार अपने परिवारजनों, समाज और जरूरतमंदों की सेवा करने का अवसर प्राप्त होता रहे। उन्होंने कहा कि नववर्ष का सच्चा आरंभ सेवा, संस्कार और करुणा से होता है।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति से वातावरण श्रद्धा और सामाजिक समरसता से ओतप्रोत रहा। नववर्ष के पहले दिन आयोजित यह आयोजन क्षेत्र में आस्था, सेवा और मानवीय मूल्यों का सुंदर संदेश दे
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

