टीकमगढ़ । केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री श्री 1008 मंशापूर्ण हनुमान मंदिर गोगाबेर पहुंचकर विधि विधान से हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना कर श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन के लिए प्रार्थना की और मंदिर के पुजारी मनोज पुरोहित का सम्मान किया तत्पश्चात मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता विकास यादव के साथ लक्ष्मण सिंह परिहार, धर्मेंद्र सिंह यादव, श्रीमती कमला यादव, श्रीमती अर्चना यादव, श्रीमती वंदना यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी भाजपा नेता विकास यादव ने व्हाट्सएप के माध्यम से लिखित प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी है।

