टीकमगढ़। सांसद टीकमगढ़ व केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने आगरा महानगर पहुंचकर मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान अंतर्गत विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में भाग लिया जिसमें मोदी सरकार के 12 वर्षों को सेवा, सुशासन, सामाजिक न्याय और विकसित भारत का स्वर्णिम अध्याय बताया। प्रबुद्ध जन संपर्क में विभिन्न वर्गों चिकित्सा, साहित्यकार, कलाकार, शिक्षाविद व समाजसेवी आदि वरिष्ठ जनों का समाज में विशेष योगदान के लिए सम्मान किया। प्रगति पथ यात्रा में आरबीएस कॉलेज मेट्रो स्टेशन का अवलोकन किया। वहीं आगरा के लाजपत कुंज पार्क व कॉलोनी में पौधारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम बड़ी संख्या में प्रबुद्धजनों व कार्यकर्ताओं संग किया, साथ ही एक पेड़ मां के नाम का संदेश पर्यावरण संरक्षण का उदाहरण बना। केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों में सरकार ने सबका साथ, सबका विकास ,सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए विकास को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया है।पिछली 12 वर्षों में चार करोड़ से अधिक प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कर गरीब परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराई गए हैं, 12 करोड़ से अधिक शौचायलयों के निर्माण से स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप मिला है जबकि लगभग 16 करोड़ ग्रामीण परिवारों तक नल से जल की सुविधा पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा कि 58 करोड़ से अधिक जनधन खाता खोले गए हैं तथा प्रत्यक्ष लाभ अंतरण डीबीटी के माध्यम से 51 लाख करोड रुपए से अधिक की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी गई है। वहीं 81 करोड़ से अधिक नागरिकों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे खाद्य सुरक्षा को नई मजबूती मिली है। डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों को राष्ट्रीय चेतना का हिस्सा बनाने का कार्य किया है,जहां बाबा साहेब से जुड़े स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया गया।भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित कर जनजातीय समाज के योगदान को राष्ट्रीय सम्मान दिया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसान भाई सीधे लाभ ले पा रहे है व कृषि बजट बढ़कर 1.40 लाख करोड़ रुपए हो गया है।लगभग 11 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। लगभग 11 करोड़ महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं एवं 3 करोड़ से अधिक लखपति दीदी देश में महिला उद्यमिता की नई पहचान बन चुकी है। अब तक 43 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं तथा 60 करोड़ से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल रहा है। देश में स्टार्टअप की संख्या बढ़कर 02.02 लाख से अधिक हो गई है जिससे लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। वैक्सीन मैत्री की पहल से भारत ने 99 देशों तक वैक्सीन पहुंचाई।उन्होंने कहा कि भारत में अब 44 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है तथा 668 दुर्लभ संस्कृत धरोहरें विदेशों से वापस लाई जा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत 2047 के संकल्प को अवश्य प्राप्त करेगा और सामाजिक न्याय पर आधारित समावेशी विकास की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी। प्रेस को यह तमाम जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी है।

