टीकमगढ़ । जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, सामाजिक न्याय की आवाज़ को और बुलंद करने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार एवं टीकमगढ़ प्रभारी पूर्व विधायक सुनील जैन, टीकमगढ़ विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला , एवं कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष नवीन साहू, संगठन महासचिव संजय नायक, सूर्य प्रकाश मिश्रा, श्रीमती किरण अहिरवार, पंकज अहिरवार ,इसरार मोहम्मद उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी श्रीमती पूनम जायसवाल, जितेंद्र जैन क्रांतिकारी,अशोक अहिरवार, ब्लॉक अध्यक्ष एवं पार्षद अनीश अहमद, सुनील अहिरवार, जयदीप चढ़ार , स्वतंत्र यादव , नीरज देशमुख, जसवंत वाल्मीक , देवी अहिरवार, अध्यक्ष धनीराम अहिरवार ,सहित अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों की आवाज़ को मजबूती देने के संकल्प के साथ सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के उत्साह, एकजुटता और कांग्रेस की जनसेवा की प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा।

