शाहपुर।। शासकीय महाविद्यालय शाहपुर के लिए नेशनल हाईवे पर अपनी बेशकीमती 3 एकड़ भूमि दान देने वाले दानदाता स्व. गया प्रसाद महतो के नाती, पूर्व उपसरपंच अमित महतो के अनुज नितिन महतो को मध्यप्रदेश शासन उच्व शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय महाविद्यालय शाहपुर का जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नितिन महतो भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य के साथ ही विभिन्न पदों पर रह चुके है। वर्तमान में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे है। नितिन महतो प्रारम्भ से ही सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में सक्रिय भूमिका निभाते है। श्री महतो को शासकीय महाविद्यालय शाहपुर का जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर भाजपा के बरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लोगों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में सतीश मिश्रा,सूर्यकांत सोनी, मुकेश मालवीय, मनीष कुमरे, अमित महतो, सुशील मुन्ना, महतो नीरज पांडे, कुलदीप चौधरी, शरद जैन, दिनेश मालवीय, अजय जगताप, सुरेंद्र राठौर, अतुल महतो, अभय चौधरी, मनोहर वागद्रे, बबलू ठाकुर, संजीव गुप्ता, सुरेश वर्मा, भाजपा समर्थित पार्षद दीपिका बोरवन, आशीष शुक्ला, नीतू गुप्ता, इंदिरा कापसे, रिंकू राठौर, ललित बारसकर शामिल है।

