नर्मदापुरम :-पं रामलाल शर्मा स्मृति समारोह के सचिव प्रशांत मुन्नू दुबे ने बताया कि नर्मदा महाविद्यालय के संस्थापक , शिक्षाविद पं रामलाल शर्मा जी की पुण्य स्मृति में विगत 47 वर्षों से परम्परागत रूप से सेठानी घाट पर मार्च माह में पांच दिवसीय प्रवचन प्रसंग आयोजित किया जाता है , जिसके तारतम्य में इस वर्ष के आयोजन की रूप रेखा और तैयारियों हेतु वार्षिक बैठक दिं 8 फरवरी रविवार को सायंकाल ठीक 7 बजे से , लक्ष्मीविलास ,जगदीशपुरा में आयोजित की गयी है । पं रामलाल शर्मा स्मृति समारोह का यह 48 वां वर्ष है ।
सचिव
पं रामलाल शर्मा स्मृति समारोह समिति
नर्मदापुरम
