नर्मदापुरम। तू मुझे कबूल,,मै तुझे कबूल,,रविवार को मुख्यमंत्री निकाह सम्मेलन का आयोजन न्यू मिल्लत वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग ओर नगर परिषद नर्मदापुरम के संयोजन से हुआ। जिसमें 60 जोड़ों ने निकाह की रस्म अदा की और काजी शहर अशफाक अली साहब ने निकाह का खुतबा पढ़ाया और दुआ की। इसके साथ ही 60 जोड़े जिन्दगी भर के लिए एक दूजे के हुए।
प्रोग्राम भोपाल मार्ग स्थित श्रीकुंज गार्डन में हुआ। समिति अध्यक्ष अलीम राइन ओर भाजपा के पूर्व अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अमीन राइन ने बताया कि प्रोग्राम में नगरपरिषद ओर जिला शासन ओर प्रशासन का पूरा सहयोग मिला। श्री राइन ने बताया कि निकाह सम्मेलन को सफलता पूर्वक पूर्ण कराने के लिए शहर की सभी कमेटियां सहयोग दिया। मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत आर्थिक सहायता वधू को 49,000 रुपये की सहायता दी गई। इसके अलावा कमेटी की ओर से उपहार भी दिए गए। कार्यक्रम में विधायक डॉक्टर सीताशरण शर्मा प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्क मोर्चा एम .एजाज खान न.प .अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेन्द्र यादव जनपत अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान विधायक श्री शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन फैज खान ओर अजहर खान ने किया। जिसकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम में हाजी रशीद ,मुश्ताक शेख जाविद मुन्ना पठान, राजू पठान, अल्ताफ अली, सब्बू अंसारी, ताज खान, रुवेज पठान ,अल्ताफ़ अली, सहित शहर की सभी कमेटी ओर उनके सदस्य मौजूद रहे।
सादगीपूर्ण विवाह को प्रोत्साहन : अमीन राइन
अमीन राइन ने बताया कि कार्यक्रम को सादगीपूर्ण विवाह को प्रोत्साहित करना है, ताकि घरों में सुकून और बरकत कायम रह सके। उन्होंने कहा “इस्लाम में निकाह को एक पवित्र अमल माना गया है। इसमें सारी जिम्मेदारी लड़के वालों की होती है, लड़की वालों पर किसी तरह का बोझ नहीं डाला जाना चाहिए। लेकिन समाज में चल रही दहेज की परंपरा इस मूल भावना के विपरीत है।
श्री राइन ने कहा कि कमेटी का यह प्रयास समाज को यह संदेश देने के लिए है कि निकाह में सादगी और समानता अपनाई जाए, और लड़की पक्ष पर किसी भी आर्थिक या सामाजिक दबाव को खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य है कि ऐसे सम्मेलन लगातार आयोजित कर युवाओं को दहेज-मुक्त निकाह की ओर प्रेरित किया जाए।

