पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला- पिपरिया पुलिस ने आरोपी को धारदार हथियार के साथ किया गिरफ्तार I
नर्मदापुरम (पिपरिया)- शहर के गांधी वार्ड स्थित अयोध्या बस्ती में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर धारदार हथियार (बका) से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पिपरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
घटना 08 फरवरी 2026 की है। फरियादी नवीन उर्फ कल्लू अहिरवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब वह अपने चचेरे भाई करण अहिरवार के साथ पैदल घर लौट रहा था, तब आरोपी धर्मेन्द्र अहिरवार अपने घर के सामने खड़ा था। पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी गाली-गलौज करने लगा।
जब करण ने वहां से जाने की कोशिश की, तो आरोपी धर्मेन्द्र घर के अंदर से एक धारदार बका लेकर आया और जान से मारने की नियत से करण के सिर पर वार कर दिया। हमले में करण को गंभीर चोटें आई हैं। बीच-बचाव करने आए नवीन का भी आरोपी ने गला दबाकर हमला करने का प्रयास किया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक- साई कृष्ण थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक –अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
-
अपराध क्रमांक: 66/2026
-
धारा: 109(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS/IPC) के तहत मामला दर्ज।
-
जब्ती: आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार बका बरामद किया गया।
आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी का नाम धर्मेन्द्र अहिरवार (34 वर्ष), निवासी गांधी वार्ड, अयोध्या बस्ती, पिपरिया बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
सराहनीय भूमिका: > इस कार्यवाही में निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, उनि राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, उनि मानिक सिंह बट्टी, प्र.आर. अरुण जुदेव, प्र.आर. पूनम चौधरी, आर. ललित हर्णे, आर. मोहसीन खान और आर. अतुल विश्वकर्मा की मुख्य भूमिका रही।
पत्रकार-कुणाल पासवान
मो-7581988260


