नर्मदापुरम /पं रामलाल शर्मा स्मृति समारोह समिति की बैठक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पं भवानीशंकर शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।पंच दिवसीय प्रवचन प्रसंग के रूप में आयोजित कार्यक्रम स्मृति समारोह का यह 49 वां वर्ष है।
इस वर्ष के प्रवचन का यह आयोजन आगामी मार्च माह 9 मार्च से 13 मार्च 2026 तक पंच दिवसीय ज्ञान सत्र सत्संग चौक, सेठानीघाट पर आयोजित किया जावेगा ।
समारोह में प्रवचन हेतु भागलपुर बिहार से मानस कोकिला पूज्य कृष्णादेवी जी मिश्र पधार रहीं हैं । सेठानीघाट पर प्रवचन कार्यक्रम प्रतिदिन सायंकाल 7:30 बजे आयोजित होगा ।प्रतिदिन प्रवचन से पूर्व स्थानीय कलाकारों द्वारा भजनांजली की प्रस्तुति की जावेगी ।
20 मार्च को पं रामलाल शर्मा जी की पुण्य तिथि पर शास नर्मदा महाविद्यालय में प्रतिमा स्थल पर प्रातः 8:30 बजे से पुण्य स्मरण सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें संगीत के आयोजन के साथ अतिथियों का उदबोधन होगा ।
आज की बैठक में पं भवानी शंकर शर्मा , राकेश फौजदार , बी के चौहान , एल एल दुबे , डॉ राजेन्द्र जैन ,डॉ विजय दास महंत , सागर शिवहरे अजय सैनी , खेमचंद यावेश , सुभाष भारती , डॉ नमन तिवारी , रामसेवक शर्मा , शफीक खान सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए । बैठक का संचालन डॉ संजय गार्गव ने किया ।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722
पं रामलाल शर्मा स्मृति समारोह समिति की बैठक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पं भवानीशंकर शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: 0;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 288.8689;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 39;
