सिवनी मालवा : महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर ब्रह्मलीन मनोहर सिंह वर्मा की स्मृति में स्थापित ग्राम जाट गुराडिया सिवनी मालवा में स्थापित शंकर मंदिर में पार्थिव शिवलिंग अभिषेक कार्यक्रम समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष महेश नरवरिया, प्रदेश महामंत्री डॉ हरिनारायण पटेल, प्रदेश सचिव लीला कृष्ण नरवरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय नरवरिया भोपाल एवं नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष डॉ प्रताप सिंह वर्मा का अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम मैं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालु भक्त जन भारी संख्या के साथ उपस्थित रहे एवं भंडारे फलाहारी वितरण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में आयोजनकर्ता अखिल भारतीय लोधी राजपूत लोधी कल्याण महासभा के प्रदेश संरक्षक साहब सिंह वर्मा एवं रामविलास लौवंशी ने अतिथियों का साथ श्रीफल देकर सम्मान किया । इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद वर्मा, हरिप्रसाद वर्मा सत्येंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह शामिल रहें ।


