इटारसी: CMO की ‘चुप्पी’ और कर्मचारियों की ‘मनमानी’, दीवान कॉलोनी पुरानी इटारसी I
इटारसी। शहर को साफ़-सुथरा रखने की जिम्मेदारी जिनके कंधों पर है, वही आराम की नींद सो रहे हैं। पुरानी इटारसी के वार्ड नंबर 02, दीवान कॉलोनी की हालत बद से बदतर हो चुकी है। आलम यह है कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) को फोन पर समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक धरातल पर कोई बदलाव नहीं दिखा है।
जिम्मेदारों को नहीं जनता के स्वास्थ्य की फिक्र
दीवान कॉलोनी में पिछले दो सालों से नालियों की सफाई न होना नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से CMO को फोन कर समस्या बताई थी, लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। प्रशासन के इस ठंडे रवैये के कारण कॉलोनी के लोग गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं।
कर्मचारियों के हौसले बुलंद
जब वरिष्ठ अधिकारी ही शिकायतों को अनसुना कर दें, तो कर्मचारियों की मनमानी बढ़ना लाजमी है। कर्मचारियों द्वारा सफाई से साफ इनकार करना यह बताता है कि नगर पालिका में अनुशासन नाम की कोई चीज नहीं बची है।
बड़ी लापरवाही के मुख्य बिंदु:
-
अधिकारी की अनदेखी: CMO को सीधे सूचना देने के बाद भी निराकरण शून्य।
-
सीवेज का संकट: दो साल से जमा कीचड़ अब गंध मार रहा है, जिससे सांस लेना भी दूरभर है।
-
जनता का सवाल: “जब अधिकारी नहीं सुन रहे, तो हम अपनी फरियाद लेकर कहाँ जाएं?”
आंदोलन की चेतावनी
कॉलोनी के जागरूक नागरिकों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों में नालियों की सफाई नहीं की गई, तो वे नगर पालिका कार्यालय का आकार प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।

पत्रकार-कुणाल पासवान
मो-7581988260

